लाइव न्यूज़ :

किसानों ने यूपी गेट पर एनएच9 के सभी 14 लेन जाम किए

By भाषा | Updated: December 23, 2020 01:03 IST

Open in App

गाजियाबाद, 22 दिसंबर केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-गाजियाबाद की सीमा पर यूपी गेट के पास प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 के सभी 14 लेनों को आठ घंटे तक जाम रखा और कथित रूप से एक पत्रकार और फोटोग्राफर के साथ धक्का-मुक्की की।

किसानों ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक राजमार्ग के मुख्य रास्ते को जाम कर दिया हालांकि प्रशासन के बार-बार अनुरोध करने पर उन्होंने दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले एक मार्ग को खोला।

पत्रकारों से साथ धक्का-मुक्की की सूचना मिलने के बाद बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रदर्शन करने वाले समूह में शामिल युवाओं को पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार करने को लेकर डांट लगायी।

बीकेयू के राज्य प्रमुख राजबीर सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बरेली और रामपुर से आ रहे कुछ किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को स्थानीय पुलिस ने रोक दिया था, उसी के विरोध में राजमार्ग जाम किया गया।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि यूपी गेट पर धरना दे रहे सभी किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की समिति गठित कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सामान्य यात्रियों की समस्याओं के बारे में बताने पर समिति के सदस्यों ने राजमार्ग पर एक रास्ता खोल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित