लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 171 करोड़ रुपये मिले

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:36 IST

Open in App

देहरादून, 14 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को देश भर के किसानों को बांटी गई पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किश्त के रूप में उत्तराखंड के साढे आठ लाख से ज्यादा किसानों को भी 171 करोड़ रुपये की राशि मिली ।

कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि किसान सम्मान निधि के जरिए उत्तराखंड के नौ लाख से ज्यादा कृषक परिवारों को इस वर्ष 31 मार्च तक 1037 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है जबकि आज 171 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर प्रदेश में जैविक (ऑर्गेनिक) खेती की अपार संभावनाओं को देखते हुए सरकार उसे बढावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है ।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से बिना किसी कटौती के पूरी धनराशि हस्तांतरित की जाती है जिससे किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग