लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में वर्षा से किसानों को हुए फसल नुकसान के लिए मिलेगा समुचित मुआवजा: मंत्री

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:12 IST

Open in App

तिरुनेलवेली, 15 जनवरी तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के दक्षिण जिलों में जिन किसानों की फसल अप्रत्याशित बारिश के चलते नष्ट हो गयी है, उन्हें सरकार समुचित मुआवजा देगी।

लगातार वर्षा के चलते थमिराबरानी नदी अब भी उफान पर है और उससे सटे क्षेत्र पानी में डूब गये हैं।

राजस्व मंत्री सूचना मंत्री सी राजू और आदि द्रविड़ कल्याण मंत्री वी एम राजलक्ष्मी के साथ वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।

उदयकुमार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कृषि एवं राजस्व अधिकारयिों ने कृषि एवं बागवानी की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। सभी प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाएगा। ’’

मुख्यमंत्री ने राहत एवं पुनर्वास गतिविधियों को शीघ्र पूरा करने के लिए मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा जिसने बृहस्पतिवार को तिरुनेलवेली के जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

पिछली रात भारी वर्षा के चलते मुक्कानी थमिराबरानी नदी से सटे गांधीनगर, जे जे नगर, कामराजारनगर और पिल्लैयारनगर नगर क्षेत्र पानी में डूब गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित