तमिलनाडु में किसानों ने ‘चक्का जाम’ का समर्थन किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:57 IST2021-02-06T20:57:47+5:302021-02-06T20:57:47+5:30

Farmers in Tamil Nadu support 'Chakka Jam' | तमिलनाडु में किसानों ने ‘चक्का जाम’ का समर्थन किया

तमिलनाडु में किसानों ने ‘चक्का जाम’ का समर्थन किया

चेन्नई, छह फरवरी तमिलनाडु में किसानों ने शनिवार को राष्ट्रव्यापी 'चक्का जाम' का समर्थन किया और कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र और कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यहां आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तमिलनाडु ऑल फार्मर्स एसोसिएशन की समन्वय समिति के अध्यक्ष पी आर पांडियन ने संवाददाताओं से कहा कि तमिलनाडु में यह विरोध प्रदर्शन किसानों के लिए न्याय मांगने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक उद्देश्यों या आम जनता को असुविधा पहुंचाने के लिए नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉरपोरेट्स के हितों के लिए काम किया और उनकी सरकार ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री मोदी किसानों को दिल्ली में घुसने की इजाजत नहीं देते हैं तो किसान उन्हें तमिलनाडु का दौरा नहीं करने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers in Tamil Nadu support 'Chakka Jam'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे