लाइव न्यूज़ :

पंजाब, हरियाणा में किसानों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान ‘‘थाली’’ बजाई

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 दिसम्बर केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर किसानों ने रविवार को ‘‘थाली’’ बजाई।

किसान नेताओं ने दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर 20 दिसम्बर को संवाददाता सम्मेलन में लोगों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान इन कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए थाली बजाने को कहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी तरह मार्च में लोगों से कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम पंक्ति के लोगों का आभार जताने के लिए पांच मिनट के लिए ताली, ‘थाली’ या घंटी बजाने के लिए कहा था।

किसानों ने पंजाब के अमृतसर, संगरूर, तलवंडी साबो, बठिंडा, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में जबकि हरियाणा के रोहतक और जींद जिलों में विरोध प्रदर्शन के दौरान ‘‘थालियां’’ बजाईं।

अमृतसर में एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन में आम लोग भी किसानों के साथ हैं।’’

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी इन कानूनों के खिलाफ विरोध करने के लिए किसानों के एक समूह के साथ रोहतक जिले में मकरौली टोल प्लाजा गये।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों से प्रतिक्रिया मिली है कि हरियाणा में राजमार्गों पर टोल वसूली तब तक रोक दी जानी चाहिए, जब तक कि केंद्र आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार नहीं करता।

गौरतलब है कि नये कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग को लेकर किसान नवम्बर के अंतिम सप्ताह से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी