लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक से दिल्ली जा रहे किसानों को पहले भोपाल उतारा, फिर उज्जैन पहुंचाया

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 13, 2024 14:11 IST

दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए कर्नाटक से निकले किसानों ने आज उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक से दिल्ली जा रहे किसानों को बीच में रोका,उज्जैन में किसानों की नारेबाजीउज्जैन पहुंचे किसान वहीं पर आंदोलन पर डटे,प्रशासन अलर्ट

किसान आंदोलन के लिए बड़ी संख्या में किसान कर्नाटक से दिल्ली के लिए ट्रेन पर सवार हुए थे। लेकिन किसानों को भोपाल के स्टेशन पर ही उतार लिया गया। किसानों के मुताबिक उन्हें पहले भोपाल के एक मैरिज गार्डन में ठहराया गया उसके बाद दूसरी ट्रेन में सवार कर उज्जैन पहुंचा दिया। उज्जैन स्टेशन पर पहुंचे किसानों ने जमकर नारेबाजी की किसानों का कहना है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उनको गुमराह कर पहले भोपाल स्टेशन पर उतारा और उसके बाद उज्जैन पहुंचा दिया। किसानों का कहना है कि यदि उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया तो वह उज्जैन में ही धरना प्रदर्शन का अपनी बात पहुंचाने का काम करेंगे। जानकारी के मुताबिक पहले किसानों को भोपाल में उतारा गया उसके बाद दूसरी ट्रेन में चढ़ाकर उज्जैन पहुंचा दिया। अब उज्जैन प्रशासन किसानों को महाकाल दर्शन करा कर वापस कर्नाटक भेजने की तैयारी में है।

 वही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले में एक्स पर किसानों के फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बीजेपी सरकार किसानों से इतनी क्यों घबरा रही है। मोदी गारंटी के अंतर्गत किसान आंदोलन समाप्त करने के लिए जो वादे किए थे पूरे नहीं हुए। इसके लिए  आंदोलन आज दिल्ली में हो रहा है। वादे पूरे करो, एमएसपी हमारा अधिकार है। लागू करो, मोदी जी आपकी गारंटी का सवाल है। किसानों को जबरदस्ती भोपाल से उज्जैन ले जाया गया। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी