डीग में किसान महापंचायत में उमड़े किसान

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:54 IST2021-02-06T21:54:27+5:302021-02-06T21:54:27+5:30

Farmers gathered in Mahapanchayat in Deeg | डीग में किसान महापंचायत में उमड़े किसान

डीग में किसान महापंचायत में उमड़े किसान

जयपुर छह फरवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को भरतपुर के गाँव बहज (डीग) में किसान महापंचायत हुई जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

पूर्व मंत्री व विधायक विश्वेंद्र सिंह ने इस महापंचायत में आरोप लगाते हुए कहा कि ये तीनों कानून बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं।

सिंह ने 'किसान हैं तो हम हैं, किसान है तो देश है' के आह्ववान के साथ किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘‘हम इन काले कानूनों का पुरजोर विरोध करते हैं और हर परिस्थिति में हम किसानों के साथ हैं।’’

इस किसान महापंचायत में राजस्थान के साथ साथ उत्तर प्रदेश व हरियाणा से भी बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

सिंह ने कृषि कानूनों पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें गेहूं व जौ में फर्क पता नहीं है ऐसे लोग किसान कानून बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन चौथाई मंत्रियों को गेहूं व जौ में फर्क पता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers gathered in Mahapanchayat in Deeg

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे