लाइव न्यूज़ :

पराली जलाने पर दो गांवों में किसानों पर लगा जुर्माना

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:20 IST

Open in App

सोनीपत, 15 नवंबर धान की फसल के अवशेष (पराली) में आग लगाने पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा क्षेत्र के दो गांवों में दो किसानों पर साढ़े 7 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सैटेलाइट कैमरे से मिली सूचना के आधार पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई को रविवार को अंजाम दिया गया। विभागीय अधिकारियों को सैटेलाइट कैमरे से सूचना मिली कि मुंडलाना खंड के गांव जागसी और भादौटी खास में खेतों में धान की पराली जलाई गई है।

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक मुकेश गांव जागसी में और सुपरवाइजर संदीप गांव भादौटी खास में जांच करने के लिए पहुंचे। जांच में गांव जागसी में एक किसान द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दो एकड़ में पराली जलाई गई थी और गांव भादौटी खास में एक किसान द्वारा एक एकड़ की पराली जलाई गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने गांव जागसी में किसान पर पांच हजार रुपये और भादौटी खास में किसान पर 2500 रुपये जुर्माना लगा दिया।

विभाग के कर्मचारियों ने किसानों को समझाया कि फसलों के अवशेष जलाना कानूनी रूप से दंडनीय है। किसान धान की पराली सहित अन्य फसलों के अवशेष न जलाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग