लाइव न्यूज़ :

टिकरी बार्डर से किसान हुए दिल्ली में दाखिल

By भाषा | Updated: November 27, 2020 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर पानी की बौछारें और सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प के बाद हजारों किसान शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी के बुराड़ी ग्राउंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति मिलने के उपरांत टिकरी बार्डर से शहर में दखिल हुए ।

करीब तीन बजे ये किसान टिकरी बार्डर से शहर में प्रवेश करना शुरू किये । इस बीच पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी । ये केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत पहुंचे हैं।

पुलिस ने शुक्रवार को किसानों को उत्तरी दिल्ली के निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अनुमति दी। यह दिल्ली के सबसे बड़े मैदानों में एक है।

लेकिन सिंघू बार्डर पर इकट्ठा हुए किसान अबतक शहर में दाखिल नहीं हुए हैं। इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस ने सिंघु बार्डर पर किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस का इस्तेमाल किया क्योंकि ये लोग केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ अपने मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

किसानों ने दिल्ली में दाखिल होने के प्रयास में पुलिस पर पथराव भी किया और बैरीकेड तोड़े ।

किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए शहर की सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

सिंघू बार्डर पर धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे।

टिकरी बार्डर पर किसानों की पुलिस के साथ झड़प हुई।

इस प्रदर्शन के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित रहा। दिल्ली यातायात पुलिस ने कई ट्वीट किये एवं लोगों से पंजाब के किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के चलते बाहरी रिंगरोड, मुकरबा चौक, जीटीके रोड, एनएच 44, सिंघू बार्डर से परहेज करने का परामर्श दिया।

उसने कहा, ‘‘ ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोर्डिनेशन कमिटी की रैली/मार्च/ प्रदर्शन के मद्देनजर वह मुकरबा चौक एवं जीटीके रोड से मार्ग बदल रही है। इस क्षेत्र में भारी जाम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा