लाइव न्यूज़ :

किसानों ने होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात बाधित किया

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:10 IST

Open in App

होशियारपुर, चार जनवरी कुछ दिनों पहले भाजपा नेता और पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद के आवास के सामने कथित तौर पर गोबर गिराने को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने के विरोध में किसानों और श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात बाधित किया।

प्रदर्शनकारियों ने मामला वापस लेने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने “झूठा” मामला दर्ज किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन का आह्वान किया था।

किसान नेता गुरपाल सिंह माली, सतनाम सिंह साहनी और कुलदीप सिंह रायपुर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासनिक परिषद के सामने धरना दिया और चार घंटे से भी ज्यादा समय तक रास्ते पर यातायात बाधित रखा।

मार्ग से यातायात को दूसरे रास्तों की तरफ मोड़ना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला “राजनीति से प्रेरित” है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस