लाइव न्यूज़ :

किसानों का प्रदर्शनः दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बंदोबस्त और कड़े किेए गए, याताायात प्रभावित

By भाषा | Updated: December 2, 2020 16:31 IST

दिल्ली के उत्तर प्रदेश से लगने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन तेज हो गया है, जिससे राज्य को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग बंद है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘नोएडा लिंक रोड’ की बजाय एनएच-24 और डीएनडी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है।’’ किसानों के कारण अधिकारियों को लगातार दूसरे दिन चिल्ला बॉर्डर बंद रखना पड़ा है।

नयी दिल्ली, दो दिसम्बर केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की दिल्ली से लगी सीमाओं पर बढ़ती संख्या को देख बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी।

दिल्ली के उत्तर प्रदेश से लगने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन तेज हो गया है, जिससे राज्य को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग बंद है।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ गौतम बुद्ध नगर के पास किसानों के प्रदर्शन के कारण ‘नोएडा लिंक रोड’ पर चिल्ला बॉर्डर बंद है। लोगों को नोएडा जाने के लिए ‘नोएडा लिंक रोड’ की बजाय एनएच-24 और डीएनडी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है।’’

फिरोजाबाद, मेरठ, नोएडा और एटा से लगातार आ रहे किसानों के कारण अधिकारियों को लगातार दूसरे दिन चिल्ला बॉर्डर बंद रखना पड़ा है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अनेक किसान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर मौजूद हैं और केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब तथा हरियाणा के किसानों का साथ देने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसान राम किशन ने कहा, ‘‘ फिरोजाबाद, मरेठ, नोएडा और एटा सहित कई जिलों से और किसान चिल्ला बॉर्डर की ओर आ रहे हैं। हमारी मांगे पूरी होने तक हम यहां से नहीं जाएंगे।’’

गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यहां होने से उन्हें घर पर खेती से जुड़े कार्यों को लेकर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, इसके बावजूद वह पीछे नहीं हटेंगे।

मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन के सदस्य सोनू ने कहा, ‘‘ इस समय हम गन्ने की खेती करते हैं, लेकिन यह जरूर है। सरकार के हमारी मांगे पूरी करने तक हम प्रदर्शन जारी रखेंगे।’’

प्रमुख प्रदर्शन स्थलों में से एक सिंघु बॉर्डर पर भी और किसानों ने इकट्ठा होना शुरू कर दिया है।

किसानों के प्रदर्शन के जारी होने के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बल की भारी तैनात रही और कंक्रीट के अवरोधक अब भी वहां है।

पुलिस के अनुसार किसानों के ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन मार्च के मद्देनजर एहतियाती तौर पर दिल्ली के सीमा बिंदुओं पर वाहनों की तलाशी बढ़ा दी गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ ‘यूपी गेट’ के पास गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के अलावा सीमेंट के अवरोधक और कई स्तर पर अवरोधक लगाए गए हैं, जहां शनिवार से कई किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंगलवार को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया था। सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई उनकी लंबी बैठक बेनतीजा रही थी। अब दूसरी बैठक बृहस्पतिवार को होगी।

राष्ट्रीय राजधानी को गुड़गांव और झज्जर-बहादुरगढ़ से जोड़ने वाले दो अन्य बॉर्डर भी एहतियाती तौर पर बंद कर दिए गए हैं।

यातायात पुलिस ने टिकरी, झाड़ौदा और झटीकरा बॉर्डर को भी हर तरह के ‘‘यातायात’’ के लिए बंद कर दिया गया है। बडूसराय बॉर्डर केवल दो-पहिया वाहनों के लिए खुला है।

उसने कहा कि हरियाणा के लिए ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।

यातायात को अन्य मार्गों पर परिवर्तित करने की वजह से जाम लग गया है।

राष्ट्रीय राजधानी को गुड़गांव और झज्जर-बहादुरगढ़ से जोड़ने वाले दो अन्य बॉर्डर भी एहतियाती तौर पर बंद कर दिए गए हैं।

यातायात पुलिस ने टिकरी, झाड़ौदा और झटीकरा बॉर्डर को भी हर तरह के ‘‘यातायात’’ के लिए बंद कर दिया गया है। बडूसराय बॉर्डर केवल दो-पहिया वाहनों के लिए खुला है।

उसने कहा कि हरियाणा के लिए ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।

यातायात को अन्य मार्गों पर परिवर्तित करने की वजह से जाम लग गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनदिल्लीपंजाबहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!