लाइव न्यूज़ :

'किसान संसद' में किसानों ने केन्द्र से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:33 IST

Open in App

जयपुर, 15 सितंबर जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित 'किसान संसद' में किसानों ने केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर राजस्थान के किसान मोर्चा की ओर से आयोजित 'किसान संसद' में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में भाग लेने आये किसानों ने किसान उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक 2020, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक पर विस्तार से चर्चा की और अपने विचार रखे।

किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधि हिम्मत सिंह ने बताया कि केन्द्र द्वारा लागू कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला गया और किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

किसान संसद की चर्चा के अंत में अध्यक्ष ने मतदान करवाया और सभी ने सर्वसम्मति से कृषि कानूनों को खारिज कर दिया।

वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए और समाधान करना चाहिए। कृषि कानून वापस लिये जाने चाहिए।

गहलोत ने ट्वीट के जरिये कहा, ‘‘अनुशासन के साथ और जिस रूप से तमाम परेशानियों के बावजूद बिना उम्मीद खोए किसान कई महीनों से संघर्ष कर रहे हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच