लाइव न्यूज़ :

किसानों का दिल्ली मार्च : अंतरराज्यीय सीमा पर सख्ती तेज, वाहनों का लंबा जाम लगा

By भाषा | Updated: November 26, 2020 21:54 IST

Open in App

सोनीपत, 26 नवंबर केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में कई राज्यों के किसानों के 26 और 27 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च को देखते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर सख्ती तेज कर दी है। किसानों को राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी सीमाओं पर मंगलवार रात से ही जांच शुरू कर दी गई।

सोनीपत- दिल्ली (सिंघु) बॉर्डर पर अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। दिल्ली की सीमा से सटे प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है।

रोहतक रेंज के एडीजीपी सह आईजी संदीप खरेवाल ने सोनीपत के पुलिस अधीक्षक के साथ दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी का कहना है कि किसी भी तरह किसानों को दिल्ली में नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

नए कृषि कानूनों का खिलाफ किसानों के दिल्ली कूच को लेकर गन्नौर- समालखा के बीच हलदाना बॉर्डर पर पुलिस द्वारा काफी सख्ती बरती जा रही है। वहीं पानीपत से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। हलदाना बॉर्डर और सिंधु बॉर्डर पर बीएसएफ और हरियाणा पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात हैं।

हरियाणा- दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर वाहनों के आवागमन के लिए दोनों तरफ से एक-एक कर वाहनों को निकाला जा रहा है, जिस कारण वाहनों का लंबा जाम लगा है। बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गयी है जबकि छोटे वाहनों को जांच के बाद जाने दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos