लाइव न्यूज़ :

किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने तोमर से की भेंट, एआईकेसीसी नए कानूनों का समर्थन करने वाला चौथा संगठन

By भाषा | Updated: December 14, 2020 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति (एआईकेसीसी) के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से सोमवार को मुलाकात कर विवादास्पद कानूनों को अपना समर्थन दिया।

पिछले दो हफ्ते में नए कानूनों को समर्थन देने वाला किसानों का यह चौथा समूह है ।

एआईकेसीसी के महासचिव गुणवत पाटील हंगेरगेकर ने कृषि मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर कुछ संशोधनों के साथ तीनों कृषि कानूनों का समर्थन करने की बात कही। एआईकेसीसी की 28 राज्यों में मौजूदगी है। इससे पहले हरियाणा और उत्तराखंड के समूहों ने नए कानूनों को अपना समर्थन दिया था।

पाटिल ने बैठक के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कई साल के संघर्ष के बाद ये कानून लागू किए गए। हमें पता है कि दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुछ ताकतों ने गुमराह किया है। इन कानूनों के जरिए किसानों को आजादी मिली है। हम नहीं चाहते कि उस आजादी को खत्म कराने में इन ताकतों को कामयाबी मिले।’’

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए कुछ संशोधन जरूरी हैं। इसे छोड़कर बाकी कानून किसान समुदाय के हित में हैं।

पाटिल ने कहा, ‘‘दो पक्षों के बीच समझौते का उल्लंघन होने की स्थिति में हम चाहते हैं कि सरकार को एक त्वरित न्यायाधिकरण का गठन करना चाहिए। ऐसा इसलिए कि अनुमंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम) और उपायुक्तों के पास समय नहीं होता और दीवानी अदालतों में लंबा समय लग जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह