लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में किसानों की कर्ज माफी आज से शुरू, सीएम गहलोत ने पूरी की तैयारी

By धीरेंद्र जैन | Updated: February 7, 2019 05:20 IST

पहले सहकारी बैंको का ही कर्ज माफ होगा और 30 नवम्बर 2018 तक के किसानों को कर्ज ही सरकार माफ करेगी। इस अवधि में 24.44 लाख किसान ऋणी हैं।

Open in App

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की सबसे अहम घोषणा किसान कर्ज माफी कल 7 फरवरी से लागू होने जा रही है। गहलोत सरकार ने किसानों को कर्ज माफी के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। लेकिन इस कर्जमाफी को लेकर किसानों के मन में अनेक आशंकाएं और संशय बरकरार हैं। किसान कर्ज माफी को सरकार द्वारा किस प्रकार अंजाम दिया जाएगा, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

राजस्थान सरकार ने सहकारी बैंकों को पूरा कर्जा माफ करने की घोषणा की है, लेकिन 13.5 लाख किसानों का पिछली सरकार में पूरा कर्जा माफ हो चुका है, उनकी दोबारा कर्ज माफी पर मुख्यमंत्री स्तर पर निर्णय होगा। दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले जिन 8.5 लाख किसानों को कर्जा माफ किया जा रहा है उनमें अधिकांश पश्चिमी राजस्थान से हैं। इसके पास भूमि तो अधिक है किन्तु पैदावार कम होती है। 

पिछली सरकार ने आनुपातिक आधार पर कर्ज माफी की थी इस कारण जिन किसानों के पास अधिक भूमि थी उन्हें कर्ज माफी का कम लाभ मिला। अब इस बार सरकार इनका पूरा कर्ज माफ करने जा रही है, किन्तु इसमें पिछली सरकार द्वारा दिये गये लाभ को भी शामिल किया जाएगा। 7 फरवरी से प्रदेश के सभी जिलों में शिविर लगाकर किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे। 

पहले सहकारी बैंको का ही कर्ज माफ होगा और 30 नवम्बर 2018 तक के किसानों को कर्ज ही सरकार माफ करेगी। इस अवधि में 24.44 लाख किसान ऋणी हैं। उनमें से अभी 11 लाख किसानों को कर्ज माफ होगा, इनमें से 8.5 लाख किसान दो हेक्टेयर से अधिक जोत वाले हैं। शेष लघु व सीमांत किसान हैं जो लगभग 2.5 लाख हैं। इन किसानों को पिछली सरकार ने 50 हजार रुपये की कर्जमाफी दी थी लेकिन इनके अभी कुंछ कर्ज और शेष रह गये है जिसका निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर लिया जाएगा। शेष रहे 13.50 लाख किसानों के कर्जमाफी पर अभी निर्णय होना बाकी है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे