जींद में किसान की ठंड से मौत

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:07 IST2020-12-29T22:07:10+5:302020-12-29T22:07:10+5:30

Farmer's death in Jind | जींद में किसान की ठंड से मौत

जींद में किसान की ठंड से मौत

जींद, 29 दिसंबर शीतलहर के कारण गांव गतौली में खेतों में पानी देने गए एक किसान की मौत हो गई। परिजन जब सुबह खेतों में गए तो वह पानी की नाली के पास पड़ा हुआ मिला।

मृतक के चचेरे भाई दिलबाग ने बताया कि जयवीर सोमवार को गांव रामकली के पास गेहूं की फसल में पानी दे रहा था, जहां पर ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जयवीर की दो एकड़ जमीन है और उसी के सहारे वह परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक लड़का व एक लड़की है।

जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि स्वजनों ने किसान की ठंड से मौत होना बताया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि किसान की मौत ठंड से हुई है या किसी अन्य कारण से।

गौरतलब है कि सोमवार रात को जिले में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmer's death in Jind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे