लाइव न्यूज़ :

किसानों की हालत ने भाजपा के हर झूठ का पर्दाफाश किया : अखिलेश

By भाषा | Updated: November 3, 2021 13:35 IST

Open in App

लखनऊ, तीन नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बागपत में कर्ज में डूबे एक किसान की कथित आत्महत्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज में किसानों की हालत ने इस सरकार के हर तरह के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

अखिलेश ने ‘नहीं चाहिए भाजपा’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के बागपत में कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक। भाजपा के राज में किसानों के ऐसे हालात सरकार के सभी झूठ का पर्दाफाश कर रहे हैं। आखिर कब तक यह सब सहेगा प्रदेश का किसान?’’

बागपत जिले के बिहारीपुर गांव में मंगलवार को चौधरी अनिल कुमार (45) नामक किसान ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी, उनके परिजन के मुताबिक कुमार ने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था, जिसे नहीं चुका पाने के कारण वह बहुत परेशान थे।

हालांकि, कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने कहा कि किसान के परिजन ने उन्हें यह नहीं बताया कि कुमार ने कोई कर्ज ले रखा था। अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के समस्त निवासियों, किसानों के शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी पार्टियों से अपील है कि आज ‘लखीमपुर किसान स्मृति दिवस’ मनाएं। आज ‘किसान स्मृति दीप’ जलाएं और अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं।’’

सपा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था, ‘‘उत्तर प्रदेश के समस्त निवासियों किसानों के शुभचिंतकों और सपा व अन्य सहयोगी पार्टियों से अपील है कि अब से हर महीने की तीन तारीख को लखीमपुर किसान स्मृति दिवस मनाएं और लोगों को भाजपा की क्रूरता की याद दिलाएं। इस तीन नवंबर को सभी किसानों की स्मृति में दीप जलाएं और अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं।’’

बीते तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकोनिया इलाके में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट