लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के कृषि मंत्री के विरोध को लेकर किसानों की पुलिस से झड़प, 50 से अधिक किसान हिरासत में

By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:21 IST

Open in App

भिवानी/जींद, सात अक्टूबर हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल के विरोध को लेकर बृहस्पतिवार को किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई और इस दौरान 50 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया गया।

दलाल प्रथम नवरात्र पर भिवानी के प्रसिद्ध पहाड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। सुर क्षा इंतजामों को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। मंत्री के आने की सूचना पर सैकड़ों किसान विरोध प्रदर्शन करने के लिए गांव खरकड़ी में एकत्र होकर पहाड़ी के लिए निकले लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें राज्य राजमार्ग लोहारू सिवानी पर नकीपुर मोड़ गांव मनफरा में रोक दिया।

पुलिस ने किसानों को आगे नहीं जाने दिया तो किसान राजमार्ग पर ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ कुछ झड़प भी हुई और 50 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया गया।

इस बीच भिवानी जा रहे किसानों को हिरासत में लिये जाने के बाद हिसार-चडीगढ़ राजमार्ग पर बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल के भिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना आसपास के किसानों को मिली थी और इसके बाद किसान उनका विरोध करने के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने किसानों को बीच रास्ते में ही हिरासत में ले लिया।

किसानों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार के मंत्री इन्हें उग्र करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग