लाइव न्यूज़ :

पंजाब, हरियाणा में किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलायीं

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच जून किसानों ने शनिवार को पंजाब और हरियाणा में भाजपा नेताओं के आवास के पास और अन्य स्थानों पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलायीं। पिछले साल कृषि कानूनों से जुड़े अध्यादेश लागू होने के दिन को किसान ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ के तौर पर मना रहे हैं।

काला झंडा थामे किसानों ने इन कानूनों को वापस नहीं लिए जाने को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि इन कानूनों से कृषक समुदाय ‘बर्बाद’ हो जाएगा।

कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थलों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी और बैरिकेड लगाए गए।

संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के खिलाफ ‘संपूर्ण क्रांति दिवस’ का आह्वान किया था। विभिन्न किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

अमृतसर, जालंधर, मोहाली, अबोहर, होशियारपुर, बरनाला, नवांशहर, पटियाला, चंडीगढ़, सिरसा, जींद, करनाल, पानीपत और अंबाला में भी किसानों ने प्रदर्शन किया।

फगवाड़ा में अर्बन एस्टेट में किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आवास के पास कृषि कानूनों की प्रतियों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारी जीटी रोड के पास जमा हुए और केंद्रीय मंत्री के आवास की ओर निकले।

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रकाश के आवास की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। विरोध के समय प्रकाश आवास पर नहीं थे।

किसानों ने मोहाली जिले में भी प्रकाश के आवास के पास प्रदर्शन किया। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे।

चंडीगढ़ में भी किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। होशियारपुर में स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा से शास्त्री मार्केट में भाजपा कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया और कानून की प्रतियां जलायी गयीं।

करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों से अपने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था को नहीं भंग करने की अपील की।

अंबाला में किसानों ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आवास के पास प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कुछ किसान समूह अंबाला छावनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर पहुंच गए, जहां से कुछ मीटर की दूरी पर हरियाणा के गृह मंत्री का आवास है।

इसी तरह, किसानों ने अंबाला सिटी के भाजपा विधायक असीम गोयल के आवास के पास प्रदर्शन किया।

पंचकूला में पुलिस ने किसानों पर तब लाठियां चलायीं, जब उन्होंने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के आवास की तरफ जाने का प्रयास किया।

पिछले साल अध्यादेश के तौर पर लागू होने के बाद संसद ने सितंबर में कृषि विधेयकों को मंजूरी दी। इसके बाद राष्ट्रपति ने इन विधेयकों को मंजूरी दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAshes 2025: एशेज सीरीज़ जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का उड़ाया तगड़ा मज़ाक, पहनी 'रॉनबॉल' शर्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: केरल में "बांग्लादेशी" समझकर एक प्रवासी मज़दूर की हुई लिंचिंग, पुलिस की गिरफ्त में 5 आरोपी

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: शिंदे गुट के ओम प्रकाश खुर्सादय की प्रचंड जीत, बोले- 'हमसे कई ज्यादा जनता की जीत'

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारत अधिक खबरें

भारतMaharashtra Civic Polls 2025: तुकाराम म्हात्रे ने बदलापुर के दानापुर वार्ड नंबर 1 में स्पष्ट जीत हासिल की, पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति प्रचंड जीत की ओर, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, BMC चुनाव के लिए भी मंच तैयार ?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीटें खाली?, उच्च सदन में दिखेंगे पवन सिंह और रीना पासवान?, देखिए विधानसभा में किसके पास कितने विधायक

भारतMaharashtra Local Body Election Result 2025: 286 नगर परिषद और नगर पंचायत पदों पर मतगणना जारी, देखिए महायुति 171 और MVA 46 सीट आगे

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस