लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर सीमा पर किसानों ने प्रदर्शनकारियों के लिए बनाई ‘नेकी की दीवार’

By भाषा | Updated: December 20, 2020 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर नए कृषि कानूनों के खिलाफ कड़ाके की सर्दी में दिल्ली की गाजीपुर सीमा पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने प्रदर्शनकारियों के लिए ‘नेकी की दीवार’ नाम से एक जगह निर्धारित की है, जिसपर कपड़े और दवाओं सहित अन्य जरूरी चीजें लिखकर मांगी जा सकती हैं।

गाजीपुर सीमा पर प्रदर्शन में शामिल सुरविंदर नाम के किसान ने कहा, ‘‘हमने आज नेकी की दीवार स्थापित की है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे सभी किसान भाई-बहन प्रदर्शन के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और वे दिल्ली की कड़ाके की सर्दी का सामना कर सकें।’’

प्रदर्शन स्थल पर सड़क किनारे मौजूद दीवार से लगे दो ‘कियोस्क’ भी हैं।

सुरविंदर ने कहा, ‘‘एक स्थान (कियोस्क) पर लोग वे चीजें छोड़ सकते हैं जो वे दान करना चाहते हैं, वहीं दूसरा स्थान (कियोस्क) प्रदर्शनकारियों के लिए है जो मौजूदा भंडार से अपनी जरूरत की चीजें ले सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि उनकी जरूरत की चीज उपलब्ध नहीं है तो वे इसे दीवार पर लिख सकते हैं और यह उन्हें मुहैया करा दी जाएगी।’’

दीवार पर लिखने के लिए जगह छोड़ी गई है और लिखने के लिए ‘चाक’ भी रखा गया है, ताकि लोग अपनी जरूरत की चीजों को लिख सकें। विवरण दर्ज करने के लिए एक बही (रजिस्टर) भी रखा गया है।

सुरविंदर ने कहा कि वे मास्क, सेनिटाइजर, दवाइयां, प्रसाधन सामग्री (साबुन आदि), बिस्तर, ऊनी कपड़े मुहैया कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम और अधिक वस्तुएं शामिल करेंगे। लंगर में भोजन वितरण पहले से किया जा रहा है।’’

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदर्शनकारियों ने रविवार को श्रद्धांजलि दिवस मनाया।

रतन झदोला नाम के एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हम उन किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवा दी। यदि हम मांगें पूरी हुए बगैर उनके बलिदान को व्यर्थ जाने देते हैं तो यह उचित नहीं होगा।’’

गाजीपुर सीमा (दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा) किसानों के प्रदर्शन को लेकर बृहस्पतिवार को बंद कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि हजारों की संख्या में किसान, खासतौर पर पंजाब एवं हरियाणा से, दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर पिछले करीब चार हफ्ते से डेरा डाले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो