लाइव न्यूज़ :

अंबाला में किसानों ने अवरुद्ध किया राजमार्ग, बैठक में शामिल नहीं हो सके मंत्री

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:57 IST

Open in App

अंबाला, 21 जून कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने यहां सोमवार को एक राजमार्ग अवरुद्ध किया, जिससे हरियाणा के एक मंत्री शहर में पहले से तय एक बैठक में नहीं जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा मंत्री कंवर पाल को अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पंचायत भवन में बैठक के लिए जाना था, लेकिन किसानों ने कुछ घंटे तक राजमार्ग पर यातायात रोक दिया।

सूत्रों ने बताया कि किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने पर मंत्री ने बैठक में नहीं जाने का फैसला किया। अधिकारियों ने कहा कि बैठक पूर्वाह्न 11 बजे होने वाली थी और पंचायत भवन पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने सुबह बैठक स्थल तक जाने वाली सभी सड़कों पर अवरोधक लगाए थे और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की थी।

राजमार्ग बाधित करने पर कुछ यात्रियों को असुविधा हुई लेकिन किसानों ने एम्बुलेंस जैसे वाहनों को जाने दिया। पुलिस ने कहा कि बैठक स्थल के पास अग्रसेन चौक पर भी किसान एकत्रित थे और उन्होंने वहां पहुंचने के लिए अवरोधक भी तोड़ दिए थे।

पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। बीकेयू के अंबाला अध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा कि वह भाजपा-जजपा के सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध तब तक करते रहेंगे, जब तक “काले कानून वापस नहीं लिए जाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?