लाइव न्यूज़ :

किसानों ने राजमार्ग जाम किया; प्रदर्शनकारियों को छोड़ने , राजद्रोह का मुकदमा वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:51 IST

Open in App

सिरसा (हरियाणा), 21 जून किसानों ने हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की कार पर हमले के सिलसिले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए पांच प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को तीन जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 11 जुलाई को गंगवा की कार पर हुए हमले के सिलसिले में 100 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की है। इसमें राजद्रोह का मामला भी शामिल है ।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा सितंबर, 2020 में बनाए गए कृषि क्षेत्र के तीन नये कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन की अगुवायी संयुक्त किसान मोर्चा कर रहा है जो विभिन्न किसान संगठनों का मुखौटा संगठन है।

इसबीच, गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज किए जाने के खिलाफ किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज चौथा दिन है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने प्रदर्शन स्थल पर ही सिरसा के स्वास्थ्य की जांच की।

प्रदर्शनकारियों ने खुईयां मलाना टोल प्लाजा और पंजुआना गांव सहित कई जगहों पर राजमार्ग को दो घंटों के लिए अवरुद्ध कर दिया। हालांकि इस दौरान आपात वाहनों को रास्ता दिया गया, लेकिन अन्य वाहनों के कारण लंबा जाम लग गया।

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि गंगवा की कार पर हमले के बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों (ज्यादातर अज्ञात) के खिलाफ राजद्रोह, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालना, जनप्रतिनिधि के हत्या का प्रयास और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा