लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में केंद्रीयकृत धान खरीद प्रणाली के खिलाफ किसानों ने सड़कों को बाधित किया

By भाषा | Updated: December 6, 2020 01:53 IST

Open in App

संबलपुर/भुवनेश्वर, पांच दिसंबर पश्चिमी ओडिशा में किसानों ने प्रमुख सड़कों पर शनिवार को अपनी धान की फसल बिखेरकर सरकारी मंडियों में फसल खरीदने के लिए केंद्रीयकृत टोकन प्रणाली को वापस लेने की मांग की।

पश्चिम ओडिशा कृषक संगठन समन्वय समिति (पीओकेएसएसएस) के तत्वावधान में किसानों ने मांग की कि पूरे क्षेत्र में धान की खरीद, फसल रिपोर्ट के आधार पर होनी चाहिए। यह रिपोर्ट संबंधित जिले का कृषि विभाग दायर करेगा।

पीओकेएसएसएस के संयोजनक लिंगराज ने कहा कि धान की खरीद गैर केंद्रीयकृत होनी चाहिए।

बारगढ़ के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी दीपक कुमार गोछायत ने कहा कि किसानों ने अत्ताबीरा पर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 को पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रखा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सड़क को खुलवाने के लिए शाम में करीब 15 किसानों को हिरासत में लिया।

खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री आरपी स्वैन ने कहा कि निहित स्वार्थ वाले कुछ समूह खरीद प्रक्रिया को बाधित करने के लिए किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह