लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में किसानों ने भाजपा सांसद का घेराव किया, कार का शीशा तोड़ डाला

By भाषा | Updated: April 7, 2021 00:54 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), छह अप्रैल हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा के एक सांसद का घेराव किया और उनकी कार के शीशे को चकनाचूर कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि पुलिस को कुरुक्षेत्र से करीब 20 किलोमीटर दूर शाहबाद मरकंडा में उन्हें प्रदर्शनकारियों से दूर ले जाने में काफी मश्क्कत करनी पड़ी।

किसानों ने दो अलग-अलग घटनाओं में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के खिलाफ कैथल जिले में और पानीपत में कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आ रहे प्रदेश भाजपा प्रमुख ओ पी धनखढ़ के खिलाफ नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सैनी पर हुए हमले को घातक बताया और कहा कि प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है, पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसान जननायक जनता पार्टी के विधायक राम करण काला के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तभी उन्हें पता चला कि सैनी पास ही माजरी मोहल्ला में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर आए हैं।

इसके बाद प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता के घर के बाहर एकत्र हो गए।

सैनी के मुताबिक जब उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की, तो 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने उनका घेराव किया। प्रदर्शनकारियों में से कुछ उनके वाहन पर चढ़ गए और लाठियों से गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया।

सैनी ने कहा कि पुलिस को उनके वाहन को इलाके से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हरियाणा में किसान सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र की घटना भी उसी कड़ी में हुई।

सांसद ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ हिंसा में शामिल होने वाले किसान नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग किसानों को बदनाम कर रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसककर्मी तैनाती किये गये।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।

किसानों के एक अन्य दल ने भाजपा के प्रदेश प्रमुख धनखड़ के खिलाफ उस वक्त नारेबारी की, जब वह पानीपत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आने वाले थे।

किसानों ने शनिवार को रोहतक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद प्रशासन को मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को दूसरी जगह उतारना पड़ा था।

किसानों ने पिछले सप्ताह हिसार हवाई अड्डे के बाहर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

किसान नेताओं ने कहा है कि वे भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं का ‘‘शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक बहिष्कार’’ करना जारी रखेंगे।

प्रदर्शनकारी किसान केंद्र के नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे