लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में किसानों ने भाजपा सांसद का घेराव किया, कार के शीशे को क्षतिग्रस्त किया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:22 IST

Open in App

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), छह अप्रैल हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों ने मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा के एक सांसद का घेराव किया और उनकी कार के शीशे को चकनाचूर कर दिया।

कुरुक्षेत्र से करीब 20 किलोमीटर दूर शाहबाद मरकंडा में जब प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी को निशाना बनाया उस वक्त कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी एसयूवी में नहीं थे।

इसके बाद प्रदर्शनकारी भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर के बाहर एकत्र हो गए जहां पर सैनी चाय पी रहे थे।

सैनी के मुताबिक जब उन्होंने वहां से निकलने की कोशिश की तो 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने उनका घेराव किया। प्रदर्शनकारियों में से कुछ उनके वाहन पर चढ़ गए और लाठियों से गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया।

सैनी ने कहा कि पुलिस को उनके वाहन को इलाके से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हरियाणा में किसान सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र की घटना भी उसी कड़ी में हुई।

सांसद ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के खिलाफ हिंसा में शामिल होने वाले किसान नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग किसानों को बदनाम कर रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।

किसानों ने शनिवार को रोहतक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद प्रशासन को मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को दूसरी जगह उतारना पड़ा था।

किसानों ने पिछले सप्ताह हिसार हवाई अड्डे के बाहर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

किसान नेताओं ने कहा है कि वे भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं का ‘‘शांतिपूर्ण तरीके से सामाजिक बहिष्कार’’ करना जारी रखेंगे।

किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं