लाइव न्यूज़ :

सरकार के रवैये और अहंकार से दुखी हैं किसान:दीपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:43 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), छह सितंबर राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने सोमवार को आरोप लगाया कि आज देश के किसान भाजपा सरकार के रवैये और अहंकार से दुखी हैं इसलिए वे आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज हैं और देश का नागरिक व किसान का बेटा होने के नाते वह आंदोलनकारियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं।

हुड्डा ने सोनीपत में खरखौदा हलके के गांव मटिण्डू स्थित चौधरी सुमेर प्रधान के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 10 महीनों से किसान शांति और संयम के रास्ते पर चलते हुए समझदारी से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस बेदर्दी से हरियाणा में किसानों की आवाज़ को कुचलने के प्रयास हुए वो देश के इतिहास में काला अध्याय बन गए हैं।

करनाल में हुई लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि अगर किसानों के सिर फोड़ने का आदेश देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो ये स्पष्ट है कि अधिकारी ने मुख्यमंत्री और सरकार की शह पर बर्बर लाठीचार्ज का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: 194 रन पीछे वेस्टइंडीज, 4 विकेट शेष, कैवेम हॉज ने 109 की पारी खेली

क्रिकेटT20 World Cup 2026: 49 दिन बाद टी20 विश्व कप, 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत-श्रीलंका में खेला जाएगा, 2024 के बाद 2026 में फाइनल खेलेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका?

क्रिकेटआईएलटी20 इतिहास में पहली बार, दुबई कैपिटल्स ने शारजाह वॉरियर्स को 63 रन से हराया, मोहम्मद नबी ने किया कारनामा, 19 गेंद, 38 रन के बाद 4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी