लाइव न्यूज़ :

किसान मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में हैं : भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि किसान मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में हैं और वह उनकी आय दोगुनी करने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल प्रासंगिक बने रहने के लिए उनको गुमराह कर रहे हैं।

दिल्ली की सीमाओं टीकरी, गाजीपुर और सिंघू बॉर्डर पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के छह महीने पूरे होने पर किसान संगठनों द्वारा ‘काला दिवस’ मनाने के बीच उनकी यह टिप्पणी आई है।

विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर कृषि क्षेत्र में सुधार पर यू-टर्न लिया है।

यादव ने कहा कि संप्रग सरकारों के दौरान इन कानूनों को कांग्रेस ने जरूरी सुधार बताया था और अब विपक्षी दल अन्य ‘‘अवसरवादी’’ दलों के साथ मिलकर इन कानूनों के बारे में किसानों को गुमराह कर रहे हैं ताकि प्रासंगिक बने रहें।

भाजपा महासचिव ने कहा कि लोग उन्हें देख रहे हैं।

यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड सब कुछ कह रहा है और यह स्पष्ट है कि किसान इसकी शीर्ष प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल में करोड़ों किसानों को लाभ प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि इसने सीधे किसानों को धन अंतरण कर पंजाब के किसानों से रिकॉर्ड मात्रा में अनाज खरीदा है।

यादव ने कहा कि एक तरफ सरकार जहां कोविड-19 से देश को सुरक्षित करने में कड़ी मेहनत कर रही है, वहीं कई कदम उठाकर किसानों का सहयोग करने के लिए काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर