किसान देश की रीढ़ हैं लेकिन सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है: राउत

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:19 IST2020-12-23T14:19:01+5:302020-12-23T14:19:01+5:30

Farmers are the backbone of the country but the government is ignoring them: Raut | किसान देश की रीढ़ हैं लेकिन सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है: राउत

किसान देश की रीढ़ हैं लेकिन सरकार उन्हें नजरअंदाज कर रही है: राउत

मुंबई, 23 दिसंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को किसानों को देश की “रीढ़” बताया और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के मुद्दे पर राउत ने कहा कि केंद्र सरकार को अहंकार त्याग कर किसानों से बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बुधवार को मनाया जा रहा राष्ट्रीय किसान दिवस किसानों के लिए एक “काला दिन” है।

उन्होंने कहा, “किसान हमारे देश की रीढ़ हैं लेकिन कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें कमजोर किया जा रहा है।”

राउत ने दावा किया कि आंदोलन के दौरान अब तक 12 किसानों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने केंद्र सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, “अपना अहंकार त्याग कर किसानों से बात कीजिए। मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers are the backbone of the country but the government is ignoring them: Raut

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे