लाइव न्यूज़ :

किसान हमारे अपने हैं, वो किसी के बहकावे में ना आएं: शाहनवाज हुसैन

By भाषा | Updated: February 14, 2021 23:50 IST

Open in App

जयपुर, 14 फरवरी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि किसान हमारे दिल में बसते हैं, वो हमारे अपने हैं और किसी के बहकावे में ना आएं।

भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने संसद में विस्तार से बातचीत की है और वही हमारी पार्टी और सरकार का रुख है। किसान हमारे दिल में बसते हैं, वो हमारे अपने हैं और वो किसी के बहकावे में ना आएं,वे जो भी कानून सरकार ने बनाया है वो उनके हित में बनाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने किसानों के साथ चर्चा में कई बार कहा है कि ना मंडी औा आढ़त खत्म होगी और ना ही एमएसपी खत्म होगी।’’

हुसैन ने कहा, ‘‘अभी लोग कहते हैं कि सरकार बहुत अडिग है लेकिन सरकार तो चार कदम बढ़ी है। हमने कहा कि हम डेढ़ साल के लिये कानूनों को स्थगित करते हैं.. आपसे विचार-विमर्श करके कानून बनाएंगे। अब हर चीज पर शर्तें लादने से बातचीत नहीं होती। बातचीत का मतलब होता है बातचीत। इकतरफा बातचीत को बातचीत नहीं कहते।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राजस्थान दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जिस तरह के शब्द राहुलगांधी बोलते हैं काश वो चिंता करें कि क्या प्रधानमंत्री के लिये ऐसे शब्दों का उपयोग सही है।’’

उन्होंने राजस्थान के उद्योगपतियों को बिहार में उद्योग लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में बड़ी तादात में राजस्थान के लोग हैं और वे हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है।

पेट्रोल-डीजल की बढती कीमत पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी कीमत बढ़ी है, उसका उपयोग देश की जनता के लिये ही किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो