लाइव न्यूज़ :

किसान नहीं बिचौलिए कर रहे हैं नए कृषि कानूनों का विरोध : कमल पटेल

By भाषा | Updated: December 16, 2020 17:13 IST

Open in App

भोपाल, 16 दिसंबर मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का विरोध करने वाले लोग बिचौलिए हैं, वे असली किसान नहीं हैं।

पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में जोर देकर कहा कि नए कृषि नियमों से किसानों को उनकी उपज की वास्तविक कीमत मिलेगी और व्यापार, निर्यात और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों एवं गोदामों की स्थापना का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अब तक बिचौलिए किसानों की फसलों को बहुत कम दामों पर खरीदते थे और दस गुना अधिक दरों पर बेचते थे।

पटेल ने दावा किया, ‘‘ये बिचौलिए राजनीतिक दलों को चंदा दिया करते हैं। इन तीन नए कृषि कानूनों ने बाजार पर पूरी तरह से कब्जा करने वाले बिचौलियों की कमर तोड़ दी है। इसलिए वे इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं और इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये बिचौलिए किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े रहे हैं। चूंकि ये कानून बिचौलियों को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं, इसलिए वे इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। वे असली किसान नहीं हैं।’’

पटेल ने कहा कि नए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के लाभ के लिए हैं और उन्हें उनकी संपत्तियों और जमीनों पर ऋण प्राप्त करने की सुविधा देते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन कानूनों से किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए उत्पादन, व्यापार, निर्यात और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों एवं गोदामों की स्थापना करने के बड़े अवसर मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा