लाइव न्यूज़ :

केंद्र की बेरुखी के चलते पूरे भारत में कष्ट में हैं किसान : ममता

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:37 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की बेरुखी के चलते देश भर में किसान कष्ट में हैं। साथ ही, उन्होंने किसानों के कल्याण के लिए लड़ाई लड़ने का भी संकल्प लिया।

ममता ने कहा कि आज का दिन सिंगूर भूमि पुनर्वास एवं विकास विधेयक के 10 साल पूरे होने के रूप में मनाया गया है। उन्होंने कहा कि एक लंबी लड़ाई के बाद विधानसभा में यह विधेयक पारित हुआ था। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आज, मुझे इस बात से पीड़ा होती है कि देश भर में हमारे किसान भाई केंद्र की बेरुखी के चलते कष्ट झेल रहे हैं। हम सब मिलकर, हमारे समाज के इस मुख्य स्तंभ की भलाई सुनिश्चित करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लंबे और कड़े संघर्ष के बाद आज ही के दिन, 10 साल पहले, सिंगूर भूमि पुनर्विकास एवं विकास विधेयक, 2011 पश्चिम बंगाल विधानसभा में पारित हुआ था। हमने मिलकर अपने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी थी और उनकी शिकायतों का निवारण किया था, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया था। ’’

पिछले साल संसद में पारित किये गये तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं और प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में किसान नेताओं को पिछले हफ्ते एक बैठक के दौरान तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन में समर्थन करने का आश्वासन भी दिया था।

टिकैत और सिंह नीत भारतीय किसान यूनियन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ‘भाजपा को वोट नहीं’ अभियान का समर्थन किया था तथा अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में भी ऐसा करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां