लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रधानमंत्री केंद्र की योजनाएं बताने में लगे हुए हैं :थोराट

By भाषा | Updated: December 26, 2020 01:05 IST

Open in App

मुंबई, 25 दिसंबर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से दिल्ली में हजारों किसान कड़ाके की ठंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार की योजनाओं महत्व बताने करने में व्यस्त हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में नौ करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये जारी किए।

थोराट ने कहा,"किसान मांग कर रहे हैं कि नए कृषि कानूनों को खत्म किया जाए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना जैसी अपनी योजनाओं का महत्व दिखाने में व्यस्त हैं। इसके अलावा किसानों को 2,000 रुपये की मामूली रकम दी जा रही है जबकि उद्योगपति मित्रों को भारी लाभ मिल रहा है। "

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए सालाना 54,000 करोड़ रुपये उधार लेता है और किसान को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं, जो एक दिन में 17 रुपये होते हैं, लेकिन यही सरकार 2015 से 2019 के बीच उद्योगपतियों का 7,94,354 करोड़ रुपये का ऋण माफ कर देती है।

थोराट ने कहा कि मोदी सरकार ने ईंधन, रसोई गैस आदि की कीमतों में भी वृद्धि की है, इन सभी ने आम आदमी को काफी प्रभावित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान