लाइव न्यूज़ :

नये कृषि कानूनों के बारे में किसानों को गुमराह किया जा रहा :रावत

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:16 IST

Open in App

देहरादून, 25 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र के नये कृषि कानूनों के बारे में किसानों को ऐसे लोग गुमराह कर रहे हैं, जो उनकी समृद्धि नहीं चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को देश भर में किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की राशि भेजे जाने के कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से हिस्सा लेते हुए रावत ने नये कृषि कानूनों को किसानों के हित में उठाया गया सबसे बड़ा सुधारवादी कदम बताया।

रावत ने कहा, ‘‘ आज किसान कहीं भी जाकर अपनी फसल को बेच सकता है। लेकिन खुद को किसानों का हिमायती बताने वाले लोग उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। दरअसल, वे ऐसे लोग हैं जो किसानों की समृद्धि नहीं चाहते हैं।’’

रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य से कृषि सुधार किए हैं और इससे किसान तरक्की की ओर बढ़ रहे हैं।

रावत ने कहा कि जो लोग किसानों को भ्रमित कर उन्हें धोखा देने का काम कर रहे हैं, उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। तमाम लोग भ्रम फैला रहे हैं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म हो जायेगा, जो कि गलत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है और गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान किया जा चुका है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ इकबालपुर शुगर मिल को सरकार ने अपनी गारंटी पर लोन दिलवाया। 22,500 किसान इस मिल में कार्य करते हैं। इन किसानों का भुगतान हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड में वर्ष 2019-20 में दो लाख 12 हजार 621 कृषकों द्वारा फसल बीमा कराया गया, जिसमें से 96 हजार 770 किसानों को 103.55 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।’’

प्रधानमंत्री ने 'सुशासन दिवस' के अवसर पर उत्तराखंड के 8.27 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल 165 करोड रूपये की राशि हस्तांतरित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा