लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों के समर्थन में किसान नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे

By भाषा | Updated: December 24, 2020 19:24 IST

Open in App

नोएडा, 24 दिसम्बर केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के समर्थन में बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के किसान नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंचे। किसान नए कृषि कानूनों के समर्थन में दिल्ली जाकर कृषि मंत्री को धन्यवाद देना चाहते थे। मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों को समझाकर 30 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को कृषि मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली भेजा। महामाया फ्लाईओवर पर किसानों के एकत्र होने की वजह से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि नए कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान जनपद आगरा, मथुरा, अलीगढ़ ,बुलंदशहर ,गौतम बुद्ध नगर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास एकत्र हुए। उन्होंने बताया कि ये लोग डीएनडी के रास्ते दिल्ली में कृषि मंत्री के आवास पर जाकर नए कृषि कानून पारित करने के लिए कृषि मंत्री को धन्यवाद देना चाहते थे।

सिंह ने बताया कि इन लोगों को महामाया फ्लाईओवर के पास रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि बातचीत के बाद किसानों के 30 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलने के लिए दिल्ली भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos