लाइव न्यूज़ :

किसान-मजदूर बड़ी से बड़ी ताकत को कर सकते हैं घुटनों के बल : टिकैत

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:29 IST

Open in App

जींद,14 दिसंबर कृषक नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को यहां कहा कि किसानों एवं श्रमिकों में बडी से बड़ी ताकत को घुटने के बल झुकाने की शक्ति होती है और इसके साथ ही उन्होंने हालिया समाप्त आंदोलन को जहन में याद रखने के लिये अपने घरों में एक-एक पेड़ लगाने की अपील की ।

किसानों के धरने यहां समाप्त करवाने पहुंचे टिकैत ने किसानों को आंदोलन की जीत की बधाई देते हुए कहा कि जब भी आंदोलन को जरूरत पड़ी, हरियाणा की धरती से नई ताकत दी गई।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों ने आंदोलन के माध्यम से अपनी ताकत को दिखा दिया है। ऐसे में आने वाले समय में भी कोई सरकार अब किसानों के खिलाफ इस प्रकार का षड्यंत्र नहीं कर पाएगी।’’

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आंदोलन की याद को जिंदा रखने के लिए अपने-अपने घरों में आंदोलन के नाम का एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं जिससे पर्यावरण भी बढ़ेगा और आंदोलन की याद भी ताजा रहेगी।

टिकैत ने कहा, ‘‘अभी आंदोलन बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब नशा मुक्ति और दहेज प्रथा को लेकर सामाजिक आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुटता दिखाते हुए ऐसे सामाजिक आंदोलन भी चलाने पड़ेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन अभी स्थगित किया गया है लेकिन भविष्य में भी आंदोलन होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस