लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के किसान व खाप प्रमुख कषि कानूनों के विरोध में आयोजित बंद का समर्थन करेंगे : नरेश कुमार

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ‘दिल्ली देहात किसान बचाओ मंच’ के अध्यक्ष नरेश कुमार ने दावा किया है कि राष्ट्रीय राजधानी के खापों के प्रधान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा आठ दिसंबर को प्रस्तावित "महाबंद" का समर्थन करेंगे।

कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने दिल्ली के किसानों एवं खापों के प्रधानों के साथ तीन विवादित कृषि कानूनों पर चर्चा की।

उन्होंने दावा किया, "खापों ने यह भी फ़ैसला लिया कि वे दिल्ली देहात से आने वाले दो भाजपा सांसदों-- रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा एवं दिल्ली के सत्तारूढ़ दल के अगुआ एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सामाजिक बहिष्कार करेंगे क्योंकि उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के पक्ष को नज़रंदाज़ किया है।"

कुमार ने दावा किया, " किसानों एवं खापों के प्रधानों ने कहा कि वे प्रदर्शनकारी किसानों के साथ खड़े हैं एवं प्रतीकात्मक तौर पर आठ तारीख के महाबंद का पुरज़ोर समर्थन करते हैं। "

उन्होंने दावा किया कि इस परिचर्चा में तीन सौ साठ खाप पालम के अध्यक्ष चौधरी किशनचंद, राम करण सोलंकी, बवाना खाप के अध्यक्ष चौधरी धारा सिंह, नरेला खाप के अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह, महरौली खाप के अध्यक्ष चौधरी पृथ्वी सिंह आदि ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह