लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में भी किसानों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:47 IST

Open in App

चेन्नई, 14 दिसंबर तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को किसान संगठनों ने केंद्र सरकार से नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया जबकि विपक्षी दल द्रमुक एवं उसके सहयोगियों ने 18 दिसंबर को भूख हड़ताल करने की घोषणा की ।

तमिलनाडु ऑल फार्मर्स एसोसिएशन कोर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष पी आर पांडियन ने बताया कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए तंजावूर, मयिलदुथुरई, करूर और तिरूचिरापल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों में किसानों ने प्रदर्शन किया। दिल्ली में किसानों ने आज भूख हड़ताल रखी।

द्रमुक और उसके सहयोगी दलों (जिनमें वामदल भी शामिल हैं) ने किसान प्रदर्शन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 18 दिसंबर को भूख हड़ताल करने की घोषणा की।

पांडियन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हम कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए 18 दिसंबर को चेन्नई में राजभवन का घेराव करेंगे।

कुछ दिनों पहले प्रदर्शन में भाग लेने के बाद दिल्ली से लौटे किसान नेता पी अय्यकन्नू ने तमिलनाडु सरकार को एक ज्ञापन सौंपकर उससे केंद्र को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए राजी करने का अनुरोध किया।

नेशनल साउथ इंडियन रिवर्स इंटर-लिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्यकन्नू ने कहा, ‘‘ हमने कृषि सचिव गगनदीप सिंह बेदी को एक आवेदन देकर उनसे कृषि कानूनों के निरसन के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। अपने आवेदन में हमने अपने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से कृषि कानूनों का समर्थन नहीं करने की अपील की।’’

इन शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यहां किसान नेता से मुलाकात की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग