लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: सत्तारूढ़ एलडीएफ ने 27 सितंबर को केरल में हड़ताल का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 23, 2021 18:42 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 सितंबर केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने बृहस्पतिवार को केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के मद्देनजर 27 सितंबर को राज्य-व्यापी हड़ताल का आह्वान किया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने पिछले साल नवंबर से जारी अपने आंदोलन को मजबूत करने के लिए 27 सितंबर को 'भारत बंद' की घोषणा की है। ऐसे में एलडीएफ ने किसानों के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए इसी दिन राज्य में हड़ताल का आह्वान किया है।

सत्तारूढ़ गठबंधन दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद एलडीएफ के संयोजक एवं माकपा के कार्यकारी सचिव ए विजयराघवन ने यह घोषणा की।

विजयराघवन ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्र की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य में होने वाले विरोध-प्रदर्शन में पांच लाख लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने दावा किया कि 100 से अधिक संगठनों ने एलडीएफ के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा