लाइव न्यूज़ :

गांवों में कोविड के प्रसार के लिए किसानों का आंदोलन एक कारण: खट्टर

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को यहां कहा कि गांवों में कोविड-19 के प्रसार का एक कारण किसानों का आंदोलन है और कुछ गांवों में मृत्यु दर सामान्य से अधिक रही है।

खट्टर ने पहले कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से अपना आंदोलन स्थगित करने की अपील की थी।

डीजिटल माध्यम से प्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि धरना स्थलों से आंदोलन से जुड़े लोगों की आवाजाही से गांवों में संक्रमण फैल रहा है और कुछ गांवों में औसत संख्या से अधिक मौतें हुई हैं।

आंदोलन को संक्रमण फैलने के पीछे के कारकों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा, “इन गांवों में पिछले साल की तुलना में मृत्यु दर छह से 10 गुना बढ़ गई है। अगर कोई कहता है कि यह कोविड के कारण नहीं है, तो इस स्तर पर कोई अन्य महामारी नहीं है।”

खट्टर ने कहा, “हजारों लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं, आपस में मिलते हैं और कोविड-उपयुक्त प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जाता है।”

उन्होंने दावा किया कि कुछ गांवों में तो पूरे साल में जितनी मौतें होती हैं, उनमें हाल फिलहाल में उतनी मृत्यु हुई हैं।

खट्टर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की भी आलोचना की और कहा कि विपक्ष के नेता कोविड पर सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे हैं, पर उन्होंने एक बार भी किसानों से अपना आंदोलन स्थगित करने की अपील नहीं की।

हुड्डा द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र पर खट्टर ने कहा, “मुझे लगा कि वह पत्र जवाब देने लायक भी नहीं है, मैंने उसे नजरअंदाज कर दिया। वह सहयोग देने के बजाय राजनीति अधिक करना चाहते हैं।”

खट्टर ने यह भी कहा कि चंद यूनियन नेता किसानों के आंदोलन को भड़का रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा