लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में अफ्रीकी स्वाइन ज्वर के फैलने से पशुपालक परेशान

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:46 IST

Open in App

आइजोल, तीन जून मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी के बीच पशुओं में अफ्रीकी स्वाइन ज्वर (एएसएफ) फैल गया है जिस वजह से कई जानवरों की मौत हो गई है।

अफ्रीकी स्वाइन फीवर की वजह से मिजोरम में दो महीनों में 4751 से अधिक सुअरों की मौत हो गई है।

जोरमथंगा ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, “मिजोरम राज्य अपने पशुधन क्षेत्र को लेकर चिंतित है। सुअर पालने वाले किसान परेशान हैं और उनकी आर्थिक स्थिति दांव पर है।”

राज्य पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एएसएफ 21 मार्च से अब तक 4,751 सूअरों और सूअरों के बच्चों की जान ले चुका है जिस वजह से 19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि 21 मार्च को सबसे पहले दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले में इस संक्रामक रोग का पहला मामला आया था और इसके बाद से जिले में 2552 सुअरों की मौत हो गई है। इसके बाद आइजोल जिले में 1565 सुअर मारे गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 99 गांवों और इलाकों को ‘संक्रमित क्षेत्र’ घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य के 11 जिलों में से नौ जिले एएसएफ से प्रभावित हैं तथा बुधवार को 98 और सुअरों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

क्रिकेटIPL ऑक्शन में इतिहास रचते कैमरन ग्रीन, बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

क्राइम अलर्टMaharashtra: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर