लाइव न्यूज़ :

जींद में धरने पर बैठे किसान की हृदय गति रुकने से मौत

By भाषा | Updated: December 8, 2020 20:10 IST

Open in App

जींद, आठ दिसंबर केंद्र के तीन कृषि कानून के विरोध में किसानों के ‘भारत बंद’ के आह्वान पर जिले के गांव उझाना तथा गढ़ी के बीच धरने पर बैठे एक किसान की कथित तौर पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं ग्रामीणों ने मृत किसान को शहीद का दर्जा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

गांव उझाना निवासी किसान किताब सिंह (60) मंगलवार सुबह गांव के निकट गढ़ी मार्ग पर चल रहे धरने की अगुवाई कर रहे थे। दोपहर को किताब सिंह की तबीयत खराब हो गई और वह बेसुध होकर गिर गए।

साथी किसान सिंह को उपचार के लिए नरवाना सामान्य अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने सिंह को मृत घोषित कर दिया।

सिंह के बेटे जितेंद्र ने बताया '' मेरे पिता पिता धरने के लिए पहुंचे थे वहां दोपहर को हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।''

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना प्रभारी नरवाना सामान्य अस्पताल पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। फिलहाल गढ़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं ग्रामीणों ने मांगे नहीं माने जाने तक सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और गांव में सड़क जाम कर दी। उझाना गांव के किसान रामपाल ने बताया कि जब तक सरकार सिंह को शहीद का दर्जा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद नहीं देती वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल