लाइव न्यूज़ :

किसान प्रदर्शन: दिल्ली के 20 से अधिक मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे अस्थायी तौर पर बंद

By भाषा | Updated: January 26, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़पों के बाद मंगलवार को कम से कम 20 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए।

प्रदर्शनकारियों के मध्य दिल्ली में आईटीओ पहुंचने और वहां पुलिस के साथ झड़प के बाद एहतियात के तौर पर तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर सामान्य ट्रेनों का संचालन भी दो घंटे के लिए रोक दिया गया था।

पुलिस ने किसान समूहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया। सीमा पर कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए। राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड के लिए जो मार्ग पूर्व में निर्धारित किया गया था उन्होंने उसका अनुसरण नहीं किया। इतना ही नहीं किसानों का एक समूह लाल किला पहुंचा और वहां गुंबदों पर अपने संगठनों के झंडे लगा दिए।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर सूचित किया कि मेट्रो स्टेशनों के द्वार अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘जामा मस्जिद, दिलशाद गार्डन, झिलमिल और मानसरोवर पार्क स्टेशनों को बंद किया गया है।’’

दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों के अलावा ग्रे लाइन पर सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली मेट्रो ने आज दिन में कहा था कि झड़पों के मद्देनजर मध्य और उत्तरी दिल्ली के 10 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए जाते हैं।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘‘इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन का प्रवेश-निकास द्वार बंद है। समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18/19, हैदरपुर बादली मोड़, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, आजादपुर, मॉडल टाउन, जीटीबी नगर, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशनों के भी प्रवेश/निकास द्वार बंद हैं।’’

केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने आज उनकी मांग को मानते हुए गणतंत्र दिवस समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते पर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी थी।

लेकिन किसानों ने तय समय से पहले ही मध्य दिल्ली के लिए कूच किया जिससे हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ‘‘एहतियात के तौर पर दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक तिलक ब्रिज स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग