लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में तेजी से फैल रहा है किसान आंदोलन का असर, राज्य के कई इलाकों में होगी कई किसान महापंचायत

By अनुराग आनंद | Updated: February 20, 2021 15:33 IST

हरियाणा और पंजाब से निकलकर अब राजस्थान के कई जिलों में भी किसान आंदोलन फैल गया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में किसान महापंचायत का आयोजन होगा। इन महापंचायत में हजारों की संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमरा राम भी अपने क्षेत्र में किसान पंचायत की तैयारी कर रहे हैं।केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान पंचायतों में भाग ले रहे हैं।

जयपुर: केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच अखिल भारतीय किसान सभा अगले हफ्ते राजस्थान के कृषि बहुल इलाकों में कई किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय किया है, जिन्हें राकेश टिकैत समेत अनेक किसान नेता संबोधित करेंगे।

अखिल भारतीय किसान सभा के एक प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में 22 फरवरी से 26 फरवरी तक लगातार कई किसान महापंचायतें की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऐसी पहली महापंचायत हनुमानगढ़ जिले के नोहर में 22 फरवरी को होगी।

23 फरवरी को सरदारशहर (चूरू) व सीकर में होगा किसान महापंचायत का आयोजन-

प्रवक्ता के अनुसार 23 फरवरी को सरदारशहर (चूरू) व सीकर में, 25 फरवरी को मेंहदीपुर बालाजी (दौसा) व 26 फरवरी को पदमपुर मंडी (गंगानगर) और घड़साना मंडी (गंगानगर) में ऐसी किसान महापंचायत होगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी इन महापंचायतों को संबोधित करेंगे। टिकैत ने ट्वीट किया,' किसान आंदोलन को धार देने व संयुक्त मोर्चा के नेताओं को सुनने के लिए आप भी शामिल अवश्य हो।'

राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान इन पंचायतों में भाग ले रहे हैं

ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अमरा राम भी इन महापंचायतों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में राजस्थान से भी बड़ी संख्या में किसान भाग ले रहे हैं और अलवर के पास शाहजहांपुर बार्डर के साथ कई अन्य जगह पर लगातार धरने पर बैठे हैं। यहां राजस्थान के कई जिलों के किसान लगातार पहुंच रहे हैं। किसानों ने रोटेशन के आधार पर धरना स्थल पर बैठने का फैसला किया है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :किसान आंदोलनराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं