लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन : गहलोत ने प्रधानमंत्री से किया हस्तक्षेप का आग्रह

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:50 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान आंदोलन पर बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘सबसे अधिक चिंताजनक है कि हमारे किसान सर्दी में सड़कों पर रातें काट रहे हैं और सरकार उनकी उचित मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीधे हस्तक्षेप करते हुए किसान यूनियनों के नेताओं को सुनना चाहिए और गतिरोध का हल करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देशभर से और अधिक किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली सीमा पर इकट्ठा हो रहे हैं। इससे उन महिलाओं व बच्चों की परेशानी बढ़ती जा रही है जो पहले से इस आंदोलन में शामिल हैं। सरकार को किसानों के कल्याण के मुद्दों पर ध्यान देने में देरी नहीं करनी चाहिए।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘राजग सरकार को अपने अहंकार, असंवेदनशीलता, अड़ियल रवैये को छोड़कर काले कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। मंडी व्यवस्था सुनिश्चित करने में कांग्रेस पार्टी हमारे किसानों के साथ खड़ी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को जारी रखना चाहिए और किसानों तथा कृषि भूमि को बड़ी कंपनियों से बचाया जाना चाहिए।’’

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी पर गहलोत ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर खरीदने में असमर्थ हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग 80 प्रतिशत तक कम हो गई है।

उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से उज्ज्वला योजना निरर्थक हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन