लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन: दिलजीत दोसांझ ने रिहाना को लेकर एक नया गाना जारी किया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 17:51 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को एक गाना लोकप्रिय पॉपस्टार रिहाना को समर्पित किया। देश में नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को समर्थन देते हुए रिहाना ने एक ट्वीट किया था, जिसके 24 घंटे के भीतर दोसांझ का यह गाना आया है।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता को उनके प्रशंसक ‘रिरी’ नाम से बुलाते हैं और पंजाबी गायक ने 2.16 मिनट लंबे गाने का शीर्षक ‘रिरी’ रखा है। दोसांझ ने इस ऑडियो ट्रैक को दोपहर करीब एक बजकर 30 मिनट पर अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया। इसे गीतकार राज रंजोध ने लिखा है।

इस गीत में रिहाना की तारीफ करते हुए उन्हें अपने आस-पास रंग बिखेरने वाली और खूबसूरत आंखों वाली ‘बार्बाडोस की सुंदर महिला’ कहा गया है।

इस गाने के बोल में दोसांझ ‘इस परी को धरती पर भेजने के लिए' भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं और गायिका को पटियाला सूट और झांझर देने की इच्छा जताई है। गाने में कहा गया है कि पंजाबी लोग रिहाना के प्रशंसक हैं और लोग उनके प्रशंसकों की लंबी कतार से जलते हैं।

दरअसल मंगलवार को रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था।

उन्होंने कहा था, ‘‘हम इस बारे में क्यों नहीं बात कर रहे हैं?'' उन्होंने ट्वीट में 'हैशटैग फार्मर्स प्रोटेस्ट' भी जोड़ा था।

दिसंबर में दोसांझ ने किसानों के प्रदर्शन स्थल सिंघू बॉर्डर पर आकर एकजुटता प्रकट की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे