लाइव न्यूज़ :

किसान नेताओं ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

By भाषा | Updated: December 10, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर किसान आंदोलन की समाप्ति की घोषणा करने और 11 दिसंबर को प्रदर्शन स्थल को औपचारिक रूप से खाली करने से एक दिन पहले शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के वरिष्ठ किसान नेताओं और सदस्यों ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा जाकर मत्था टेका।

गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेकने जाने वालों में बलबीर सिंह राजेवाल, राकेश टिकैत और मंजीत सिंह राये शामिल थे जिन्हें दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया।

मत्था टेकने के बाद राजेवाल ने कहा कि ‘काले’ कानूनों के खिलाफ किसानों की जीत हुई क्योंकि उनको गुरु साहिब का आर्शीवाद और जनता का समर्थन था।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा जारी बयान में राजेवाल को उद्धृत किया गया, ‘‘हम दिल्ली की जनता से शहर की सीमाओं पर प्रदर्शन की वजह से हुई पेरशानी के लिए माफी मांगते हैं। उनका आंदोलन को समर्थन याद रखा जाएगा।’’

राकेश टिकैत ने बयान में कहा कि आंदोलन को सफल बनाने में डॉक्टरों, अस्पतालों, खाप पंचायतों, सफाई कर्मियों, गुरुद्वारा समिति और अन्य गुरुधामों ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा,‘‘आंदोलन सफल हुआ क्योंकि गुरु साहिब की कृपा थी। यहां तक कि तीनों कानूनों को वापस लेने की घोषण भी गुरुपरब को हुई। किसान आंदोलन ने भाईचारे को और मजबूत किया है।’’

टिकैत ने ट्वीट में कहा, ‘‘दुःखी मन से जनरल विपिन रावत जी, उनकी पत्नी मधुलिका रावत जी और अन्य दिवंगत सैन्य कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है