लाइव न्यूज़ :

किसान नेताओं ने बंद को बताया सफल : रामलीला मैदान में करना चाहते हैं प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 8, 2020 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर किसान नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को ‘भारत बंद’ सफल रहा और 25 राज्यों में इसका असर हुआ।

सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन स्थल पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि बंद ने सरकार के ‘आंख और कान’ खोल दिए हैं ।

किसान नेताओं ने कहा कि प्रदर्शनकारी बुराड़ी मैदान नहीं गए क्योंकि यह ‘‘खुली जेल’’ की तरह है। उन्होंने कहा कि सरकार को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की अनुमति देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे दिल्ली और हरियाणा के लोगों की मुश्किलें नहीं बढ़ाना चाहते हैं।

पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रूलदू सिंह मनसा ने कहा कि किसानों के प्रतिनिधियों का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार शाम को जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा तो अपनी मांगों पर केवल ‘हां’ या ‘ना’ जवाब के लिए उनसे कहेगा।

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि ‘भारत बंद’ सफल रहा और 25 राज्यों में इसका असर रहा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक बंद रहा। केंद्र सरकार को अब पता है कि उसके पास कोई रास्ता नहीं है।

किसान नेताओं का एक समूह मंगलवार शाम को शाह से मुलाकात करेगा। एक दिन बाद बुधवार को किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ छठे दौर की वार्ता होगी।

मनसा ने कहा, ‘‘बीच का कोई रास्ता नहीं है। हम आज की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह से केवल ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब देने को कहेंगे।’’

मनसा ने दावा किया कि केंद्र सरकार ‘भारत बंद’ के सामने झुक गयी है।

चढूनी ने कहा कि ‘भारत बंद’ सफल रहा और केंद्र सरकार को अब पता है कि उसके पास कोई रास्ता नहीं है।

भाकियू के नेता भोग सिंह मनसा ने कहा कि शाह के साथ बैठक के बाद किसान चर्चा करेंगे और बुधवार को अपने अगले कदम पर फैसला करेंगे।

‘स्वराज इंडिया’ के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि 25 राज्यों में करीब 10,000 जगहों पर बंद आहूत किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक दिन है। इसने सरकार की आंख और कान खोल दिए हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि मछुआरों, खनन कामगारों, उद्योगों से जुड़े कामगारों, छात्रों, रेलवे फेडरेशन के कर्मियों, लेखकों सबने बंद का समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों