लाइव न्यूज़ :

किसान नेताओं का ऐलान, बंगाल व असम जाकर किसानों से भाजपा के खिलाफ वोट देने की करेंगे अपील

By भाषा | Updated: March 10, 2021 07:36 IST

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा तीन दिन की होगी जो 12 मार्च से शुरू होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे।किसान नेता टीम बनाकर पश्चिम बंगाल व असम जाकर लोगों से भाजपा को वोट नहीं देने का अपील करेंगे।

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल और असम में एक टीम भेजेगा जो इन दोनों राज्यों में होने वाले चुनावों में लोगों से ‘किसान-विरोधी” भाजपा को वोट न देने की अपील करेगी।

किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा तीन दिन की होगी जो 12 मार्च से शुरू होगी। पाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि टीम में चार-पांच सदस्य होंगे जिनमें वह और योगेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

एसकेएम की सदस्य कविता कुरुगांती ने कहा कि इस बारे में समस्त जानकारी बुधवार को मालूम चलेगी। पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे। एसकेएम ने यह भी कहा कि आंदोलन में अपने ‘प्राण न्यौछावर’ करने वाले किसानों की संख्या मंगलवार को 280 से अधिक हो गई।

उसने कहा, “ आज हरियाणा के जींद जिले के किसान 50 वर्षीय राधेश्याम टीकरी बॉर्डर पर शहीद हो गए।” किसान संगठन ने सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रम अधिकार कार्यकर्ता नौदीप कौर पर ‘एबीवीपी’ कार्यकर्ताओं के ‘हमले’ की भी निंदा की।  

टॅग्स :किसान आंदोलनपश्चिम बंगालअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह