किसान नेता कमल सिंह मांढी का निधन

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:16 IST2021-01-23T17:16:38+5:302021-01-23T17:16:38+5:30

Farmer leader Kamal Singh Mandhi dies | किसान नेता कमल सिंह मांढी का निधन

किसान नेता कमल सिंह मांढी का निधन

भिवानी, 23 जनवरी किसान संघर्ष समिति के संयोजक एवं वयोवृद्ध किसान नेता कमल सिंह मांढी का शुक्रवार रात को ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया।

मांढी पिछले चार दशक से किसान हितों के लिए संघर्ष कर रहे थे।

वह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन पर राजनीति व सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों ने शोक जताया।

कमल सिंह मांढी का शनिवार को उनके पैतृक गांव मांढी में अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन पर किसान नेता विजय सांगवान ने कहा कि कमल सिंह ने ताउम्र किसान व कमजोर वर्ग के लिए संघर्ष किया, उनके किसानों के लिए किए संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmer leader Kamal Singh Mandhi dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे