लाइव न्यूज़ :

किसान नेता चढ़ूनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक पार्टी बनायी

By भाषा | Updated: December 18, 2021 14:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 दिसंबर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को अपनी राजनीतिक पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ बनायी और कहा कि यह अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

चढ़ूनी संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के सदस्य हैं जो 40 किसान संगठनों से मिलकर बना है। एसकेएम ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक चले किसानों के आंदोलन का नेतृत्व किया। बाद में इन कानूनों को निरस्त कर दिया गया।

चढ़ूनी ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम संयुक्त संघर्ष पार्टी बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य राजनीति में शुचिता तथा अच्छे लोगों को आगे लाना होगा।’’ वह हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष भी हैं।

राजनीतिक नेताओं की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे ‘‘गरीबों के हितों को नजरअंदाज करते हुए पूंजीपतियों के पक्ष’’ में नीतियां बनाते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष पार्टी धर्मनिरपेक्ष होगी और यह समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगी।

एक सवाल के जवाब में चढ़ूनी ने कहा कि वह पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की कोशिश करेगी।

‘मिशन पंजाब’ के समर्थक चढ़ूनी राज्य के किसान संगठनों से आगामी चुनाव लड़ने के लिए कहते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित